हरिद्वार जिले की राजनीति में बड़ा उथल पुथल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा बसपा में शामिल

हरिद्वार । हरिद्वार जिले की राजनीति में बड़ा उथल पुथल हो गया है। कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। हरिद्वार के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने तीन जिला पंचायत सदस्यों के साथ बसपा की सदस्यता ले ली है। इससे पूर्व शुक्रवार को अंतरिक्ष सैनी और सुभाष चौधरी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया गया। वहीं अब सुभाष वर्मा के जाने के बाद कांग्रेस में जिला पंचायत चुनाव के लिए कोई बड़ा चेहरा सामने नजर नही आता। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए सुभाष वर्मा हाथी पर सवार हो गए थे। उनके साथ तीन अन्य जिला पंचायत सदस्य भी बसपा में गए हैं। बसपा हमेशा से ही जिला पंचायत की राजनीति में मजबूत रही है। प्रदेश प्रभारी दिनकर,प्रदेश प्रभारी नरेश गोतम और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजवाल ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा और उनके साथ निवर्तमान सदस्य बिजेंदर चौधरी, रविंद्र चोधरी और मजहर हसन को बसपा की सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *