स्पर्श गंगा रुड़की की टीम ने गंगा घाटों की सफाई कर किया पौधारोपण, कहा आज दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक
रुड़की । स्पर्श गंगा रुड़की की टीम ने हरेला पर्व के अवसर पर गंगा के घाटों की सफाई की। उसके पश्चात टीम द्वारा पौधारोपण किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे देवभूमि उत्तराखंड की परंपरा ने इस तथ्य को संजो कर हरियाली के त्यौहार के रूप में “हरेला” को पौधारोपण कर मनाने की “पृथ्वी को पुनःजीवन्त” करने की प्रतिज्ञा की। इस मौके पर प्रतिभा चौहान, सुनीता गोस्वामी, कमला कैंथोला, मितुशी, तृप्ति कंसल, सुनीता सैनी आदि मौजूद रहे।

