चारधाम और आठ ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले आयुष ठाकुर का किया गया स्वागत

हरिद्वार । चारधाम और आठ ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले आयुष ठाकुर का गांव धारीवाला पथरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। गांव फेरूपुर और कटारपुर चौराहे पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आयुष ठाकुर का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें फूलमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में जियापोता शिव मंदिर में आयुष ठाकुर ने पूजा-अर्चना की और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि मरेठ मवाना से आयुष ने अपनी यात्रा शुरू की है। आयुष ठाकुर ने कहा कि वह युवाओं को संदेश देने के लिए अपनी यात्रा पर निकले हैं। कहा कि वह संदेश देना चाहते हैं कि युवा वर्ग नशा और दूसरी बुराई से दूर रहकर अपने धर्म और संस्कृति को जाने। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष 11000 किलोमीटर की पदयात्रा पर अपनी धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए निकले हैं। स्वागत करने वालों में दीपक चौहान, विनीत प्रताप सिंह, विशाल सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, विवेक चौहान, श्यामा, जिवेंद्र तोमर, रेणु चौधरी, डॉ. यशपाल सैनी, डॉ. जयचंद सैनी, काकुल सैनी, श्याम सिंह सैनी, विशाल चौहान, विजय चौहान, अंकित चौहान, गगन शर्मा, नूतन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *