उत्तम शुगर मिल प्रबंधन से बकाया भुगतान जल्द कराए जाने की मांग की, चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी बोले- आगामी पेराई सत्र में गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए
मंगलौर। आज लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने उत्तम चीनी मिल, लिब्बरहेड़ी में चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता की, सुशील राठी ने मिल प्रबंधन से गन्ना किसानों का 12 दिन का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराये जाने एवं बुग्गी यार्ड को जल्द से जल्द ठीक कराये जाने तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कराये जाने को कहा, सुशील राठी ने कहा कि मिल का बुग्गी यार्ड बहुत ख़राब हो चुका है जिस कारण गन्ना किसानों को बुग्गी में गन्ना लेकर आने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जो कि शीघ्र ठीक कराया जाना आवश्यक है, इसके अतरिक्त कईं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, सुशील राठी ने मिल प्रबंधन से कहा कि आगामी पेराई सत्र में गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए, बैठक में उपस्थित मिल महाप्रबंधक लोकेन्द्र सिंह लाम्बा ने आश्वासन दिया कि बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कर दिया जायेगा एवं बुग्गी यार्ड चीनी मिल का आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व ठीक करा दिया जाएगा तथा जो भी अन्य समस्याएं हैं उनका निराकरण भी समय रहते कर लिया जाएगा और किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी, इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र चौधरी, गन्ना समिति के सचिव प्रभारी अनंत सिंह, गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह, गन्ना विकास अधिकारी सतेंद्र सहरावत आदि उपस्थित रहे।



