डाडा जलालपुर क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य पद पर सुरेंद्र उर्फ प्रमोद ने भरा पर्चा, कहा आर्शीवाद मिला तो ग्रामीणों को नहीं होने दिया जाएगा निराश
भगवानपुर । डाडा जलालपुर क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी पद के लिए सुरेंद्र उर्फ प्रमोद ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व सुरेंद्र ने युवाओं से सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुरेंद्र उर्फ प्रमोद ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह उनके लिए सदैव तत्पर पर रहेंगे। कहा कि उन्होेंने ग्रामीणों से विचार-विमर्श करके ही नामांकन दाखिल किया है। कहा कि विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी। ग्रामीणों के अनुरुप ही कार्य किए जाएंगे।



