हरिद्वार शराब कांड पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी निरीक्षक समेत 9 कर्मचारी सस्पेंड, आयुक्त ने जारी किए आदेश

देहरादून । पथरी थाना क्षेत्र में एक ही दिन में 4 व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की जांच के आदेश दिये थे। वहीं अब इस मामले में आबकारी आयुक्त ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार परिक्षेत्र में तैनात आबकारी निरीक्षक समेत 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि सीएम के आदेश पर डीजीपी ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है। साथ ही लापरवाही बरतने के मामले में पथरी थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब आबकारी विभाग में तैनात कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है। आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने हरिद्वार परिक्षेत्र में तैनात आबकारी निरीक्षक समेत 7 कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिये हैं।

भरत प्रसाद, आबकारी निरीक्षक, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार

.दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी निरीक्षक, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार

.शिवराज सिंह, प्रधान आबकारी निरीक्षक, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर हरिद्वार

श्रवण कुमार, आबकारी सिपाही, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार.

किशन सिंह चौहान, उप आबकारी निरीक्षक, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार.

डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार.

राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार.

अनिरुद्ध शर्मा, प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार.

प्रदीप दयाल, आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *