राजधानी देहरादून में पकड़ा गया अवैध शराब का बड़ा जखीरा, विदेशी ब्रांड की 12 पेटी भी हुई बरामद
देहरादून । देहरादून में अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। बुधवार को एन्फोर्समेंट टीम ने माजरी माफी में एक घर से 162 पेटी अवैध शराब बरामद की है। आरोपित अंकित नेगी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक डस्टर वाहन भी बरामद किया गया, जिसमें से 12 पेटी रॉयल स्टैग विदेशी शराब भी मिली है। 162 पेटी अवैध शराब अंकित नेगी के घर से बरामद की गई है।

