प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत देश, कांग्रेस और बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

हरिद्वार। आज भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस और बसपा से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुएडॉ निशंक ने कहा कि हमारी सरकार देश के गरीबों को समर्पित है और देश के मान सम्मान के लिए हमारी मां बहनों को समर्पित है चाहे गांव हो, गरीबों हो, किसानों हो,दलितों हो, पीड़ितों हो,शोषित हो,वंचित हो यह सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर दिन-रात कार्य कर रही है हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों के द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों को देखते हुए प्रभावित होकर आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और आज देश के प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है वह दिन दूर नहीं जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा 2014 के बाद जिस प्रकार इस देश में दलित समाज के उत्थान के लिए जितने ऐतिहासिक कार्य हुए हैं वह पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुए हैं इस समाज का उपयोग कांग्रेस और बसपा ने केवल वोट बैंक के रूप में ही किया है एवं लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए देश की माताओं बहनों की चिंता करते हुए शौचालय जैसी आवश्यकता को इंगित करते हुए यह संदेश दिया की प्रधानमंत्री विकास की दौड़ मैं पीछे छूट गए व्यक्ति की भी चिंता करता है एवं आप सभी से आवाहन करता हूं कि जनपद हरिद्वार में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें तथा अधिक से अधिक जिला पंचायत सीटें जीताकर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर विजयी बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत स्तरीय चुनाव में जान से जुट जाने को कहा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सुशील पेगोवाल प्रदेश अध्यक्ष एससी एसटी सेल, अरुण चौहान प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस, ब्रह्मपाल कश्यप, राजेंद्र भंवर प्रदेश संयोजक, डॉ सावन जयंत ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की प्रदीप कुमार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष पूर्व प्रधान अमरीश वाल्मीकि, सोनू ,रणविजय, धीरेंद्र, जोगेंद्र, पप्पू ,राजेश प्रजापति ,संजय ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर ,राजपाल, गोल्डी, बिजेंद्र प्रधान, किशनपुर नाथीराम, प्रधान अलावलपुर सत्यपाल ,सुंदरलाल, ऋषिपाल, रजनीश, गौरव, बबलू सिंह, भूरा, छोटू, संकुल आदि सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण करें इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद हरपाल साथी , अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी ,आदेश सैनी, संदीप गोयल ,लव शर्मा, आशु चौधरी, ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ रामपाल, अरविंद गौतम, झबरेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *