निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि सेठ को सरिता विहार में महिलाओं ने दिया समर्थन, कहा मजबूत महिला सशक्तिकरण को करेंगे वोट, अंजलि सेठ के विकास के विजन में दम
रुड़की । भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि सेठ का दिन-प्रतिदिन कारवां बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को देर शाम को सरिता विहार में हुई बैठक में महिलाओं ने पूर्ण रूप से निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि सेठ को समर्थन देने का एलान कर दिया है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि वह मजबूत महिला सशक्तिकरण को वोट करने का कार्य करेंगी। अंजलि सेठ के विकास करने के विजन में दम है। अन्य प्रत्याशी बस महिलाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं राजनीति की बागडोर खुद अपने हाथों में लेते हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि सेठ खुद में सक्षम महिला है। वह बखूबी महिलाओं के हितों के बारे में जानती है।
भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि सेठ ने सरिता विहार में मिले समर्थन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण करने के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगी। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए जाएंगे। भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत क्षेत्र को विकास के मामले में अव्वल पर पहुंचाने का वह पूर्णतः प्रयास करेंगी।



