भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान ने चुनाव चिन्ह “कप प्लेट” के लिए मांगे वोट, कहा विकास करना ही पहली प्राथमिकता
बहादराबाद । सलेमपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान ने महिलाओं के साथ जनसंपर्क कर चुनाव चिन्ह “कप प्लेट” के लिए वोट मांगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान का जोरदार स्वागत कर समर्थन देने की बात कही।सलेमपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान ने कहा कि विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। महिलाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में वह कार्य करेंगी। इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं मौजूद व बड़ी संख्या में लोग मौजूद।



