कोर कॉलेज में कुमार विश्वास ने कविताओं से बांधा समां, लोग हो गए मंत्रमुग्ध

रुड़की । कोर कॉलेज में कुमार विश्वास ने कविताओं से ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों पर भी कई कटाक्ष किए। मौका था कोर कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन के जन्मदिन और कॉलेज के यूइटीआर के पहले वार्षिक उत्सव का। जिसको बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अतिरिक्त जिले के विधायक समेत छात्र छात्राएं शामिल हुए। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग ही छवि है। कार्यक्रम में उनके द्वारा देश भक्ति और राम के बारे में अपनी कविताओं के माध्यम से बताने का कार्य किया है यह काफी सराहनीय है। कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन ने कहा कि कॉलेज में यूइटीआर का पहला वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जेसी जैन ने छात्र-छात्राओं को कहा कि अपने जीवन में जो भी सोचो अपनी सीमा के अंदर सोचो और जो कार्य करने के लिए सोच लिया तो फिर पीछे मत हटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *