दिल्ली और वृंदावन के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, बीटी गंज रामलीला समिति की ओर से 103वें महोत्सव का धूमधाम से किया जाएगा आयोजन

रुड़की । बीटीगंज रामलीला समिति की ओर से 103 वें महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। दिल्ली और वृंदावन के ख्याति प्राप्त टीवी कलाकार मंचन करेंगे। रुड़की बीटीगंज स्थित जैन धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामलीला समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि 103वें महोत्सव को रामलीला का मंचन पहले से अधिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को काली माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी और 23 सितम्बर को विधि विधान से अतिथियों द्वारा पूजन के बाद उद्घाटन किया जाएगा।इसके साथ ही 27 सितंबर को राम बारात निकाली जाएगी। जिसमें मुज्जफरनगर और मेरठ के कलाकार आकर्षित झांकियां सजाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि समिति ने कोविड के दौरान भी रामलीला का मंचन कर इतिहास कायम किया है। अब कोविड का भय समाप्त हो चुका है। इसलिए इस बार रामलीला का मंचन पहले दो वर्षों से अधिक भव्य होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली, मुंबई और वृंदावन के महिला और पुरुष कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसके साथ ही दशहरे का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। पुतलों की लम्बाई 60 से 65 फिट तक रहेगी। वहीं दशहरे से अगले दिन राम भरत मिलाप का मंचन और शोभायात्रा निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रबंधक राकेश गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत गर्ग, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, संयोजक मनोज अग्रवाल और शशिकांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *