कांग्रेस प्रत्याशी सेठपाल परमार ने घर-घर जाकर मांगे वोट, बोले- आपके बीच का व्यक्ति हूं, आपके बीच में ही रहूंगा

भगवानपुर । मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेठपाल परमार ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उनके समर्थकों ने डोर टू डोर जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह गिटार पर मुहर लगा सफल बनाए। हम विकास में विश्वास रखते हैं। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी सेठपाल परमार ने घर-घर जाकर चुनाव चिन्ह गिटार के पक्ष में मतदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के निवासी हैं और क्षेत्र में ही रहकर निरंतर विकास कार्य करा रहे हैं। जिसकी जो भी समस्या है उसे हल कराने में कभी कोई देरी नहीं करते। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग चुनाव लड़ने आए हैं और वह मतदान होने के बाद यहां से चले जाएंगे लेकिन मैं आपके बीच का व्यक्ति हूं और आपके बीच में ही रहूंगा। आपके लिए दिन-रात खड़ा रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *