बसपा नेता सुबोध राकेश बोले- जिला पंचायत में बनने जा रहा बसपा का बोर्ड, हाजी रिजवान ने कहा जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों का किया जाएगा चहुंमुखी विकास
भगवानपुर । सिरचंदी जिला पंचायत सीट से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान की पुत्रवधू आफिफा नाज के समर्थन में सिकन्दरपुर गांव में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। बसपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि जिला पंचायत में बसपा का बोर्ड बनने जा रहा है। बसपा की हमेशा से ही विकास कराने की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हाजी रिजवान जिला पंचायत सदस्य रहे उनसे ज्यादा किसी ने आज तक विकास नहीं किया है। हाजी रिजवान ने कहा कि विकास की सोच लेकर वह लोगों के बीच समर्थन मांग रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी पर मुहर लगाने की अपील की।



