स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई
हरिद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से एक स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप चौहान एनएसएस ने बताया कि जब बच्चे स्वयं स्वच्छता संबंधी संकल्प लेते हैं वह दूसरों को भी अनुसरण कर आते हैं जन जागरूकता के माध्यम से रैली निकालते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अन्य लोगों को भी इस से अवगत कराते हैं और वह भी इनका अनुसरण करते हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय सेवा योजना हरिद्वार जी जिला समन्वयक डॉ एस पी सिंह ज एवं हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती शहर नगर आयुक्त एम एल शाह व अन्य सदस्य द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए रैली का शुभारंभ किया । जनगागरूक रैली तुलसी चौक से रानीपुर मोड़ एवं तत्पश्चात वहां से वापस होते हुए नगर निगम पर सम्पन्न हुई। रैली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर- 2 भेल रानीपुर हरिद्वार के अलावा अन्य स्कूल भी रैली मे सम्मिलित हुए सभी अधिकारियों ने कार्यों को देखते हुए एवं उनकी प्रशंसा करें और इसी पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं दूसरी ओर मेयर अनीता शर्मा ने बच्चों को इसी प्रकार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने सभी स्वयंसेवीओं का उत्साह वर्धन करते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करें।



