पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, दो गिरफ्तार, कच्ची शराब तथा सैकड़ों लीटर लाहन बरामद
मंगलौर । पुलिस ने मुंडलाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। मौके से पुलिस ने कच्ची शराब तथा सैकड़ों लीटर लाहन बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए। दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक मनोज कुमार मुंडलाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मवाल स्थित एक खेत में छापामार कार्रवाई की। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण आदि भी बरामद किए। पुलिस ने 500 लीटर लाहन बरामद किया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपियों ने अपने नाम आजाद तथा राकेश निवासी ग्राम मुंडलाना कोतवाली मंगलौर बताए। एसएसआई दीप कुमार ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



