औरंगाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी विमलेश देवी के समर्थन में विधायक आदेश चौहान ने रोड शो कर मांगे वोट

हरिद्वार । औरंगाबाद सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विमलेश देवी के समर्थन में आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान व पार्टी के अन्य नेताओं ने रोड शो कर वोट मांगे इस दौरान उन्होंने सभी से वोट की अपील की और कहा है कि विजय चौहान एक साधारण परिवार से है। वह सभी को साथ लेकर चलने के साथ ही मिलनसार व्यक्ति हैं। इसीलिए सभी को एकजुट होकर विजय चौहान की पत्नी विमलेश देवी को अधिक से अधिक मतों से जिताया जाना जरूरी है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जिला पंचायत क्षेत्र औरंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी विमलेश देवी पत्नी विजय चौहान के समर्थन में ग्राम मीरपुर में रोड शो करते हुए सम्मानित ग्रामलावासियों से कैची के चुनाव निशान पर मोहर लगाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती विमलेश देवी को विजय बनाने की अपील की। ग्राम वासियों में जबरदस्त उत्साह एवं जोश भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए देखने को मिला। ग्राम वासियों जिस प्रकार स्नेह एवं समर्थन मिलने पर विधायक आदेश चौहान ने सभी मीरपुर वासियों काजताया उन्होंने कहा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कि भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को जरूरी है। भाजपा समर्थित अधिक सदस्य बनेंगे तो निश्चित रूप से जिला पंचायत बोर्ड भी भाजपा का ही बनेगा । उन्होंने कहा है कि हरिद्वार जिले में भाजपा समर्थित सदस्य बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *