फेरूपुर प्रधान पद की प्रत्याशी अर्चना चौहान ने मांगे वोट, गेहूं की बाली के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने की अपील की
हरिद्वार । फेरुपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही श्रीमती अर्चना पत्नी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे हैं। सभी से गेहूं की बाली के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। ग्राम प्रधान के स्तर से जितने भी विकास कार्य हो सकते हैं। वह अधिक से अधिक कराए जाएंगे । ब्लॉक ,जिला और शासन द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम उनके द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव को साफ सुथरा बनाए रखने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी जाएगी। गांव को शत प्रतिशत साक्षर किया जाएगा।



