भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- धामी सरकार की नीयत नीति बिल्कुल साफ, सरकार जीरो टालरेंस को लेकर पूरी तरह से गंभीर

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पुष्कर धामी सरकार जीरो टालरेंस को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सरकार बेहतर और पारदर्शिता तरीके से काम कर रही है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड को लेकर बेहद लगाव है।जब भी वे उत्तराखंड दौरे पर आते हैं तो बड़ी सौगातें दे कर जाते हैं। उत्तराखंड में संचालित हो रहे विभिन्न विकास कार्य इसके उदाहरण हैं। धामी सरकार के छह माह के कार्यकाल को बेहद पारदर्शी बताते हुए कहा कि जीरो टालरेंस पर एक के बाद एक बड़ी कारवाई हुई हैं।सरकार की नीयत नीति बिल्कुल साफ है। उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय वर्गीय ने कहा कि घटनाओं को बंद तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद सरकार का रियेक्शन त्वरित रहा। जो भी घटनाएं हुई हैं, उनमें आरोपी पकड़े जा रहे हैं।विधानसभा बैकडोर भर्ती के सवाल पर कहा कि इसमें भी त्वरित निर्णय लेते हुए भर्तियां निरस्त की गई। जब मामला कोर्ट पहुंचा तो तब जाकर ही अनुमित मिली। संबंधित मंत्री पर कारवाई न होने पर उन्होंने कहा कि चूंकि अभी कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आया है तो पहले ही किसी को कैसे दंडित किया जा सकता है।कांग्रेस ने भारत को तोड़ा हैविजयवर्गीय ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। कहा कि जोड़ा तो भाजपा ने है भारत को। कांग्रेस ने तो कश्मीर को अलग कर देश को तोड़ा है। एक सवाल के जबाव में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोई परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। किसी दल में यदि 80 साल से ऊपर का व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता हो तो फिर उम्मीदें क्या की जा सकती है। कोई गलतफहमी में न रहे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का संचालन तो आखिर गांधी परिवार ही करेगा। ये चुनाव तो सिर्फ दिखावा है।विजयवर्गीय बोले कि जब भी मैं उत्तराखंड के दौरे पर आते हूं तो मीडिया हवा बना देती। न जाने मेरे बारे में क्या-क्या कहा जाता है। कहा जाता है कि विजयवर्गीय आ गए हैं, कुछ होने वाला है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। एक बार बेटे ने भी मेरे से पूछा कि आखिर उत्तराखंड में आपके बारे में ऐसी राय क्यों है। बकौल विजयवर्गीय, मैं तो भाजपा का बहुत सीधा कार्यकर्ता हूं। भविष्य में जब भी उत्तराखंड दौरे पर आऊं तो इसी मंशा से मुझे देखिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *