रुड़की: चोरों ने खंगाला भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का घर, लाखों का सामान चुरा ले गए चोर
रुड़की । चोरों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के घर सेंध लगाकर लाखों के सामान चुरा लिया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का हरिद्वार रोड स्थित सहजपुर कॉलोनी में आवास है। बताया गया है कि राकेश गिरी परिवार के साथ अपने गांव गए हुए थे। बंद घर में चोरों ने सेंध लगा दी। मामले की जानकारी पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।



