धर्मनगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज का पर्व
हरिद्वार । धर्मनगरी में दूसरे दिन गुरुवार को भी बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंटकर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिक लोगों ने इस पर्व को मनाया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है जिससे समाज में एकता एवं भ्रातृत्व भाव सुदृढ़ होता है। भाई-दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है।



