बहन ने भाई को तिलक कर की लंबी आयु की कामना, रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया भाईदूज का पर्व

रुड़की । भाई दूज का पर्व गुरुवार को रुड़की, लक्सर और देहात में धूमधाम से मनाया गया।बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। वहीं, दिनभर बहनें भाइयों तो भाई बहनों के घर पहुंचते रहे। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी भाई दूज का पर्व मनाया। भैया दूज हिंदू समाज में भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक है। बहनें अपने भाई की दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना करती हैं तो वहीं भाई भी शगुन के रूप में अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ भेंट देते हैं।गुरुवार को सुबह से ही रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा, कलियर, मंगलौर और नारसन क्षेत्रों में बहनेें और भाइयों का एक-दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज का पर्व मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं, बाजारों में बहनों को गिफ्ट देने के लिए भाइयों की भीड़ लगी रही। किसी ने बहन को चॉकलेट, कपड़े तो किसी ने मोबाइल गिफ्ट किया। इस बीच छोटे-छोटे बच्चों ने भी धूमधाम से भाई दूज का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *