भ्रष्टाचारमुक्त भारत निर्माण के लिए युवा जागरूकता बरते
बहादराबाद । आज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद में बीएचईएल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2022 ,,भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत,, कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीएचएल के अधिकारियों के द्वारा गांव के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत के बारे में बताया गया। सभी को समझाया गया है कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था से ही राष्ट्र विकसित हो सकेगा। आमजन का विकास हो सकेगा और एक अच्छी सोच उत्पन्न हो सकेगी। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक होकर काम करना चाहिए। तभी भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो सकेगा। बीएचईएल के अधिकारी मनीष कुमार,कार्यक्रम अध्यक्ष भूतपूर्व प्रधान बृजपाल सिंह, विजय चौहान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद कश्यप ,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि रवि कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य, धर्मेंद्र चौहान, बिजेंदर चौहान, अमित चौहान, केसराम, जयपाल चौहान, सुखपाल सिंह, डॉ रविंद्र चौहान, विनोद कश्यप,आदित्य चौहान, सुभाष चौहान, योगेंद्र कुमार, मास्टर शेखर आदि गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


