एसएसपी डाॅ योगेन्द्र सिंह रावत ने 7 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, रविंद्र कुमार बने खानपुर थाने के नए थानाध्यक्ष
हरिद्वार । डीआईजी-एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने 7 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पंचायत चुनाव के दौरान पथरी शराब कांड में सस्पेंड किए गए उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को एसओ खानपुर बनाया गया है।अरविंद रतूड़ी को गैस प्लांट चौकी प्रभारी बनाया गया है। गैस प्लांट से प्रभारी अशोक कुमार और रानीपुर कोतवाली के एसएसआई अनुरोध व्यास को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी आनंद मेहरा को रानीपुर कोतवाली का नया एसएसआई बनाया गया है। जबकि सिडकुल की कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी और एसएसपी के कैंप कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक संजीत कंडारी को कोर्ट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


