जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के कैंप कार्यालय पर किया गया सासंद डॉ निशंक का स्वागत

हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित मिस्सपुर गांव में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के कैंप कार्यालय पर आज पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान व अन्य तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई है । उन्होंने कहा कि अब आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तेजी से निस्तारण कराने का कार्य सभी को करना है । सरकारी योजना व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए सभी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *