देहरादून: अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर का वीडियो वायरल, पूछने पर बोले – ‘हां मैंने शराब पी है, मैं झूठ नहीं बोलूंगा’

देहरादून । देहरादून के रायपुर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक संविदा डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीमारदार उनसे एक मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह लड़खड़ाती आवाज में उन्हें जवाब दे रहे हैं। इमरजेंसी में डॉक्टर के बारे में पूछने पर डॉक्‍टर साहब कहते हैं कि ये इतना बड़ा अस्पताल नहीं है, जो यहां विशेषज्ञ सुविधाएं मिल सकें। बाहर परिसर में भी वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने शराब पी है यह पूछने पर वह कहते दिख रहे हैं कि हां मैंने शराब पी है, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। वहीं तीमारदारों का आरोप है कि उन्होंने शराब पी हुई थी। वीडियो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद का है। सीएमएस डा. प्रताप सिंह रावत ने बताया कि डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है और अब संविदा पर यहां तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *