राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 रही तीव्रता

देहरादून । उत्तराखंड के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:33 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मैग्नीट्यूड मापी गई। बता दें कि उत्तरकाशी में बीती दो अक्तूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।वहीं, टिहरी जिले में भूकूंप की तीव्रता 4.5 थी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया कि भूकंप से टिहरी जिले में नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *