खानपुर विधायक उमेश कुमार से मिले किसान, कोल्हू संचालकों ने की बिजली समस्या दूर करने की मांग की

रुड़की । बिजली की समस्या को लेकर कोल्हू स्वामी और किसान खानपुर विधायक उमेश कुमार से मिले। विधायक ने समस्या सुनने के बाद ऊर्जा सचिव से फोन पर बात कर किसानों की समस्याओं को हल करने की बात कही। किसानों का कहना है कि ऊर्जा निगम ने कोल्हुओं को कमर्शियल कनेक्शन लेने को कहा है। कोल्हू स्वामी कमर्शियल दर से भुगतान को बहुत अधिक बता रहे हैं। संचालकों का कहना है कि निगम की ओर से कोल्हुओं पर लगातार कारवाई भी की जा रही है। समस्या को लेकर किसान और कोल्हू स्वामी खानपुर विधायक उमेश कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। ज्यादातर कोल्हू किसान संचालित करते हैं और अपने घर का गुजारा करते हैं। व्यावसायिक दर से भारी बिजली बिल देने में किसान असमर्थ होंगे। किसानों ने कहा कि मजबूरन उन्हें कोल्हू बंद करने पड़ेंगे। खानपुर विधायक ने ऊर्जा सचिव से फोन पर बात की। मौके पर अधिशासी अधिकारी ग्रामीण आशुतोष तिवारी से भी वार्ता की। विधायक ने कहा गन्ना कोल्हुओं में किसानों की ही फसल ली जाती है। किसानों के ही काम होते हैं।किसानों पर इस प्रकार का दबाव बनाना ठीक नहीं है। वार्ता में यशवीर सिंह, भोला सैनी, राजेश कुमार, शुभम सुखा, राजपाल, फारुख, बालू अहमद, आदिल, धीर सिंह, नसीम अहमद, जुल्फिकार, भूरु गाडा, सोनू, हसरत, खजान, नौशाद, फैयाज, रमेश चंद सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *