सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल वीडियो क्षेत्र में पैदा कर रही थी दहशत का माहौल

हरिद्वार । पथरी थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फेसबुक पर वायरल हो रही हथियार लहराते युवक की यह वीडियो क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। पथरी थाना क्षेत्र के इस युवक द्वारा सोशल मीडिया पर असलहा के साथ कई सारी तस्वीरे शेयर की हुई हैं। युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया अंजित कुमार पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी अम्बुवाला को सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *