एसएसपी ने तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, जूही मनराल संभालेगी सीओ सिटी की जिम्मेदारी
हरिद्वार । एसएसपी अजय सिंह ने तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी के पीआरओ विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि मंगलौर एवं लक्सर सर्किल के खाली होने पर फेरबदल किया गया है।
बताया कि देहरादून से ट्रांसफर होकर आई सीओ जूही मनराल अब सीओ सिटी की जिम्मेदारी संभालेगी। सीओ सिटी रहे मनोज ठाकुर को सीओ लक्सर बनाया गया है। सीओ सदर रहे बहादुर सिंह चौहान अब सीओ मंगलौर होंगे।



