भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल के कैंप कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया पार्टी का 43वां स्थापना

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा जनकल्याणकारी कार्यों के साथ विकास की गाथा लिख रही है।

बृहस्पतिवार को कस्बे स्थित भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने पार्टी के वरिष्ठों का सम्मान कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी में हर छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। इस मौके पर सुरेन्द्र वर्मा, जगदीश सैनी, अजय गोयल, रघुवीर, प्रधान नरेश धीमान, डाॅ राजेश सैनी, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, रचित अग्रवाल, विराट गोयल, प्रभु मास्टर, कमल वर्मा, मोहित यादव, आशीष धीमान, अकुंर सिंघल, सानिध्य कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *