लक्सर पुलिस ने स्मैक और चाकू सहित दो पकड़े, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

लक्सर । मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि जैनपुर के दो युवक स्मैक लेकर खड़ंजा कुतुबपुर गांव से लौट रहे हैं। इस पर कोतवाल अमरजीत सिंह ने एसएसआई अंकुर शर्मा के साथ सिपाही सोबन सिंह और प्रभाकर थपलियाल की टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

टीम ने जैनपुर (लक्सर) निवासी आशु और समीर को रोका और पूछताछ की, तो युवकों ने अपने पास स्मैक होने की पुष्टि की। सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर की मौजूदगी में युवकों की तलाशी ली गई। जिसमें उनके पास से 08.5 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रॉनिक तराजू, 1100 रुपये नकद और दो चाकू बरामद हुए। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *