हरिद्वार: जमीन के विवाद में ग्रामीण की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, मृतक के भाई पर ही लगे हत्या के आरोप

हरिद्वार । हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप मृतक के भाई पर ही लग रहे हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार की सुबह राजपाल निवासी ग्राम खेड़ली अपने खेत पर गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा, इसके बाद परिवार में आसपास तलाश शुरू की। सोमवार की देर रात बेगमपुर स्थित फैक्टरी के पास राजपाल का अधजला शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया, सूचना पर बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान, कस्बा बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर, मृतक के बेटे मोंटी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पिता राजपाल और उसके चाचा बाल सिंह का खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सिंचाई विभाग की जमीन मृतक के पिता अतरू को लगभग 50 वर्ष पूर्व पट्टे पर मिली थी। जिस पर विवाद था। मोंटी का आरोप है कि उसके चाचा बाल सिंह ने ही पिता हत्या की है। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *