स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए उत्सव के समान: रचित अग्रवाल, आर. एन. आई. इंटर काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भगवानपुर । आर. एन. आई. इंटर काॅलेज में 77वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक वेश भूषा और हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर कई प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि प्रबंधक विनोद अग्रवाल व वशिष्ट अतिथि रचित अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अशोक आर्य ने मेरिट में आने पर छात्रा पलक कुशवाहा और छात्र मिस्बाह को सम्मानित किया गया। हर अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक विनोद अग्रवाल व वशिष्ट अतिथि रचित अग्रवाल ने कहा कि इस दिन के लिए मां भारती के न जाने कितने ही सपूतों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही। वह इस पावन अवसर पर, आजादी की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते है । इस अवसर पर रजीव सैनी,अशोक सैनी,राजेश आर्य,सचिन धीमान, ललित गर्ग,मोहित सैनी,नीरज शर्मा,राजेश चन्द्रा, नवीन शरण,शिवानी, मांगेराम उर्फ नीटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *