प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहे युवक की बाइक आर्मी के ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत

लक्सर । प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी कर अपने गांव भोगपुर लौट रहे युवक की बाइक आर्मी के ट्रक से टकरा गई। इसमें युवक और उसके पीछे बैठे गांव के एक और युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक अपने पिता की मृत्यु के बाद हाल ही में सरकारी नौकरी पर लगा था। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। लक्सर की भिक्कमपुर चौकी के भोगपुर गांव निवासी सचिन (32) पुत्र सुन्दर सैनी हरिद्वार रोड की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। फिलहाल उसकी ड्यूटी रात दो बजे से सुबह दस बजे तक चल रही थी। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में मिले गांव के शक्ति कश्यप (27) पुत्र कमल सिंह को भी सचिन ने अपनी बाइक पर पीछे बैठा रखा था। शक्ति के पिता लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *