कलियर में लापता 13 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, तीन दिन पहले बकरी चराने के लिए गया था
कलियर । तीन दिन पहले बकरी चराने के लिए गया लापता बच्चे का शव जंगल में एक गन्ने के खेत पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाया। कलियर निवासी 13 वर्षीय उवेश 24 अक्टूबर को घर से बहार कावंड़ पटरी के पास बकरी चराने के लिए गया था। जिसकी तलाश में परिजन और पुलिस जुटे थे। वहीं परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसमें कुछ रिश्तेदारों पर शक जताते हुए अपहरण का आरोप लगाया था पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिश्तेदारों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
शनिवार को जब एक किसान खेत पर गया तो उसने देखा कि बच्चे का शव पड़ा है। शव पड़ा होने की सूचना पुलिस और परिजनो को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह एसओ दिलवर सिंह नेगी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच की। परिजनों ने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ दिलवर सिह नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।






























