आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, सीएम के खिलाफ खटीमा विधानसभा से लड़ेंगे एसएस कलेर

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में नौ प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस तरह आप अब तक 70 में से 51 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नई सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुक्रवार को तीसरी सूची जारी करते हुए सभी प्रत्याशियों को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे और नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *