दिल्ली माॅडल को पसंद कर रही उत्तराखण्ड की जनता, आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही हैं: नवीन चंचल, आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

हरिद्वार । आम आदमी पार्टी द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन चंचल एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली माॅडल को पसंद कर रही उत्तराखण्ड की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते उत्तराखण्ड की जनता बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान है। रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।जिसे लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनो दलों में बेचैनी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनना तय हैं। रितू सिंह ने कहा कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है। इसलिए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ऐसा करके दिखायेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली माॅडल के अनुरूप राज्य का विकास किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी जाएगी। बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता को आसानी से उपलब्ध हों। इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराईं गई। कार्यक्रम में सरवन, विजयपाल, सोमपाल, गौतम कुमार, राम सिंह, नाथी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *