त्रिवेंद्र सरकार के प्रति अपना दृष्टिकोण बदले कांग्रेस, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा उपलब्धियों भरे रहे हैं 3 साल

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहां है कि त्रिवेंद्र सरकार के 3 साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को त्रिवेंद्र सरकार के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना चाहिए। तभी वह जन भावनाओं के अनुरूप लिए गए निर्णयों को सही ढंग से समझ पाएंगे। शहर विधायक ने कहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी है। आज पूरे राज्य में कहीं भी माफियावाद नहीं पनप रहा है। सरकार की अच्छी नीतियों से आम जनता खुश है। उन्होंने कहा है कि हरिद्वार जनपद में ही दो फोर लेन का निर्माण अंतिम दौर में पहुंच गया है। कांवड़ पटरी टू लेन बन रही है अन्य कई मार्गो का भी निर्माण हो रहा है। महाकुंभ की तैयारियां बहुत ही अच्छे ढंग से चल रही हैं। आज पूरे जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो रही है और कुछ सड़कों का डामरीकरण का कार्य चल रहा है। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है । उन क्षेत्रों के लिए भी ड्रेनेज प्लान बन रहे हैं। जनपद में आधा दर्जन ने पुरुष अवतरित हुए हैं । जिनमें से दो रुड़की में बनेंगे। इरीगेशन सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। आज जनपद में कहीं पर भी सिंचाई का संकट नहीं है। गंधार सिंचित वाले क्षेत्र के किसानों को 1 दिन भी पानी की किल्लत महसूस नहीं हुई है। गन्ने के भुगतान में लगातार तेजी आ रही है। इकबालपुर चीनी मिल की दशा भी काफी कुछ सुधरी है। उन्होंने कहा है कि ओलावृष्टि और बारिश के कारण काफी फसलें नष्ट हो गए हैं। इनके संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्काल सभी तहसील प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि किसानों को समय रहते हैं फसलों का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कम ब्याज दरों पर ऋण देकर खेती-बाड़ी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। महिला समूहों को रोजगार के लिए शून्य ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। सभी निकायों को विकास के लिए अधिक से अधिक बजट आवंटित हो रहा है। शहर विधायक में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर किए गए कटाक्ष पर तंज कसा और कहा कि यदि कांग्रेस की नीतियां इतनी अच्छी होती तो वर्ष 2019 में इस पार्टी के उत्तराखंड में सारे लोकसभा प्रत्याशी ना हारते। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार की नीतियां अच्छी है तो इसी कारण सभी वर्ग के लोग खुश हैं और सभी क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है। शहर विधायक ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वासियों का दिल जीता है। अन्यथा कांग्रेस गैरसैण पर सियासत ही करती रही है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि यदि थोड़ा महंगाई भी बढ़ी है तो व्यक्ति की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। त्रिवेंद्र सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए तेजी से वैकेंसी निकाल रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर भी केंद्र सरकार की उपलब्धियां उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सादगी और ईमानदारी पर कांग्रेस भी सवाल नहीं खड़े कर पा रही है। क्योंकि ऐसा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को मिला है जो कि चौबीसों घंटे राज्य निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ ऐतिहासिक और भव्य होगा। शहर विधायक ने भाजपा सरकार के उपलब्धि भरे 3 साल पर प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के साथ ही सभी विधायक और भाजपा संगठन के साथ ही जागरूक जनता राज्यों को आगे बढ़ाने के लिए बधाई की पात्र है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *