संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर ने देश को एक सूत्र में पिरोया: सुनील बंसल, भगवानपुर भाजपा मंडल द्वारा जयंती पर मोदी किचन की शुरुआत की गई

भगवानपुर । भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की129वीं जन्म जयंती पर उन्हें नमन कर मोदी किचन में भोजन बनाने का कार्य किया। आज लॉक डाउन एक के अंतिम दिन मोदी किचन के माध्यम से खिचड़ी जरूरतमंद लोग वह गरीब परिवारों तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भगवानपुर द्वारा किया गय। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भारत के सविधान की रचना की यह संविधान हम सब लोगों को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। जात-पात, ऊंच नीच का भेदभाव भुलाकर एक सशक्त भारत की परिकल्पना बाबासाहेब ने की थी। बाबासाहेब द्वारा प्रतिपादित विचार आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रसांगिक है। उनके बताए गए मार्ग पर चल कर हम श्रेष्ठ भारत बनाने में अग्रसर हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमल नामदेव, सुनील उर्फ कुक्कू पंडित आजाद क्रांतिकारी, शुभम चाणक्य, नरेश प्रधान, विनीत शर्मा, संजय बंसल आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *