दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, प्रदेश कोषाध्यक्ष बोले कार्यकर्ताओं की बदौलत ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं भाजपा, त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है उत्तराखंड

देहरादून । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी प्रदेश दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। शनिवार को काशीपुर पहुंचे अमित कुमार सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करें और बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाएं, ताकि भाजपा और मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ी हुई है। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का भाजपा ने काम किया। पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र का फोकस हैं कि पहाड़ का और तेजी से विकास हो। इसके लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उधम सिंह मनोज प्रजापति, कमलेश कुमार राजेंद्र सैनी, अशोक कुमार सैनी, जफर मलिक, पंकज शर्मा पाती, अंकुर प्रजापति, शुभम मेहरा, रिकी पोंटिंग, रवि सैनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *