कलियर भाजपा मंडल की कार्यकारणी का स्वागत, वक्ताओं ने कहा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

कलियर । भाजपा की विधानसभा कलियर मंडल पदाधिकारियों की नई कार्यकारणी का मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी की ओर से उनके आवास पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। गरुवार को कलियर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी के आवास पर नवगठित मंडल पदाधिकारियों की बैठक की गई जिसमे नई मंडल पदाधिकारियों का फूल मालाओं से मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने मंडल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ,प्रमोद कुमार ,कदम सिह , वसीम अहमद ,मंडल महामंत्री मोहित अग्रवाल ,वीरेन्द्र आर्य, मंडल मंत्री शहजाद अली अवनीश सैनी ,अनिल सैनी ,सुदीप पूरी, अर्जुन सिह कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ,सोसाल मीडिया प्रमुख अंकित सैनी आदि का स्वागत किया और इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की रीति व नीतियों का प्रचार प्रसार कर शीर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारणी का स्वागत कर एकजूटता के साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते पार्टी व सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण की वजह से ही विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल होने का गौरव मिला है। पार्टी से प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सामने रखने आदि का निर्णय लिया गया।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जयभगवान सैनी, सहकारी समिति चेयरमैन अनिल पाल, ललित मोहन अग्रवाल,पप्पू कश्यप, ब्रह्मपाल धीमान, अमरीश कुमार, अरुण कुमार, अजहर प्रधान, अकरम साबरी, शहजाद अली , संजय, भारत भूषण, विजेंद्र पाल, कविता, दिनेश, ब्रह्मसिह आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *