रुड़की नगर निगम में ठेकेदार पर हमला, हमलावर मौके से फरार, पुलिस ने जुटाई जानकारी

रुड़की । रुड़की नगर निगम के एक ठेकेदार पर निगम परिसर में ही दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। ठेकेदार ने हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ भी लगायी। लेकिन हमला करने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार होने में भी सफल रहे। पुलिस ने भी नगर निगम पंहुचकर जानकारी जुटाई। रुड़की नगर निगम में गुरुवार को निर्माण के 98 कार्यों के लिए टेंडर बिक्री का कार्य चल रहा था। टेंडर खरीदने के लिए नगर निगम में सुबह से ही ठेकेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान ठेकेदार संजय गुप्ता उर्फ नीलू भी टेंडर खरीदने के लिए अपने नंबर के आने का इंतजार लेखा विभाग के बाहर बनी लॉबी में कर रहा था। इस दौरान नीलू के साथ एक पार्षद सहित अन्य ठेकेदार भी मौजूद थे। इस दौरान पीछे से आए एक हमलावर ने नीलू पर हमला बोल दिया। वह जब तक कोई कुछ समझता हमलावर ने मौके पर रखी कुर्सी ठेकेदार को मारी। लेकिन भीड़ को देख हमलावर सभागार वाले रास्ते से निकल भागे। ठेकेदार ने उनके पीछे अपने लाएसेंसी हथियार को निकालकर दौड़ भी लगायी। लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतावाली से पुलिस भी नगर निगम पंहुची। ठेकदार कहना है कि टेंडर को लेकर एक पक्ष के साथ तनाव चल रहा था। शायद उस पक्ष ने डराने के लिए यह किया हो। नगर निगम में होने वाले निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार के साथ जनप्रतिनिधि भी पूरी तरह सक्रिय दिखायी देते हैं। अपने चेहते को ठेका दिलाने के लिए जनप्रतिनधि पूरी जुगत लगाते रहते हैं। इतना ही नहीं निर्माण कार्यों के लिए होने वाले टेंडर की बंदर बांट को लेकर कितनी बार ठेकेदारों में बहस भी हो जाती है। लेकिन ठेकेदार पर हमले की पहली घटना नगर निगम में हुई है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *