प्रेरक प्रसंग वाचन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया, मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया, कहा कोरोना काल में दी जाए ऑनलाइन क्लास

भगवानपुर । कस्बे में स्थित बी. डी. इंटर कालेज में प्रेरक प्रसंग वाचन प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने विजेता छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि कोरोना काल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आनलाइन बच्चों को आनलाइन क्लास देने की तैयारी करें इंटर कालेज। कार्यक्रम के पश्चात विधायक ममता राकेश ने स्व सुरेन्द राकेश के नाम पर अजुंन का पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मानव पर्यावरण का एक महत्तवपूर्ण एवं प्रभावशाली घटक है। पर्यावरण से परे उसका अस्त्त्व निहीं रह सकता। पर्यावरण के अनेक घटकों के कारण वह निर्मित हुआ तथा अनेक कारकों से उसकी क्रियाएं प्रभावित होती रहती हैं।

मानव पर्यावरण का एक महत्तवपूर्ण उपभोक्ता है। अपने नैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास की उच्चतम उपलब्धियां मानव उसी समय प्राप्त कर पाएगा जबकि वह प्राकृतिक सम्पदा का विवेकपूर्ण उपयोग करेगा। जनाधिक्य, भोगवाद की संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग, युद्ध, परमाणु परीक्षण, औद्योगिक विकास आदि के कारण नई-नई पारिस्थितिकी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन समस्याओं को उत्पन्न न होने देना मानव जाति का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। जिसमे मुख्य शिक्षा अधिकारी,खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचायं संजय गगं, धीरमजरा प्रधानाचार्य , उप शिक्षा अधिकारी, और सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *