योगेश चौहान ने जिलाध्यक्ष की लड़ाई को रोचक बनाया, ठाकुरों के बीच त्रिकोणीय हुई लड़ाई

हरिद्वार । हरिद्वार भाजपा का जिला अध्यक्ष कौन बनता है। इसका ऐलान होने जा रहा है। जिसके चलते सभी दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई है और उनके समर्थक भी खासे बेचैन है। अधिकतर दावेदार देहरादून में डेरा डाले हुए हैं और अपने अपने नेताओं से सिफारिश करा रहे हैं। अब देखना यह है कि जिलाध्यक्ष का नाम तय होने में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की चलती है या फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का खेमा बाजी मारता है। हालांकि पार्टी में एक तीसरा खेमा भी अपने संपर्क का जिलाध्यक्ष बनवाने की कोशिश में है। अभी तक जो मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पद के लिए नाम चर्चा में है वह मौजूदा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान, जय भगवान सैनी ही है। इन तीनों दावेदारों को ही अपनी लॉटरी खुलने की उम्मीद है। जिला अध्यक्ष क्यों मिले। इसके लिए इनके अपने-अपने तर्क हैं। पर संगठन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही इस संबंध में फैसला लेगा। इतना तय है कि जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा रविवार को हो जाएगी। रायशुमारी के हिसाब से भी यही तीनों नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए माने जा रहे हैं। लेकिन महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार के द्वारा जो अपने स्तर से रिपोर्ट जुटाई गई है। अध्यक्ष उसी के अनुसार बनेगा। दरअसल ,वर्ष 2020 में हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हैं और वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। दोनों ही चुनाव में जिला ध्यक्ष की विशेष भूमिका रहेगी। इसीलिए महामंत्री संगठन भाजपा बड़े ही सोच विचार के बाद इस और निर्णय लेने जा रहे हैं। सब की बेचैनी का कारण भी बस यही है कि महामंत्री संगठन भाजपा ना जाने किसको जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दें। क्योंकि पार्टी में मात्र जिला ध्यक्ष पद के योग्य मात्र कुछ लोग ही नहीं है। एक दर्जन से अधिक ऐसे लोग हैं जिन्हें कि संगठन का अनुभव है और जातीय संतुलन के हिसाब से भी वह इस पद के लिए उपयुक्त है। इसमें एक दो विधायक भी ऐसे हैं जो कि जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बहुत अच्छे ढंग से संभाल सकते हैं। वैसे पार्टी के किसी विधायक ने जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छा जाहिर नहीं की है। अलबत्ता सभी विधायकों ने कुछ दावेदारों के पक्ष में राय जरूर दी हैं। जिला अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि और पार्टी समर्थित चेयरमैन आज पूरे दिन उत्सुक रहे। वह लगातार प्रदेश के नेताओं को फोन मिलाते रहे। लेकिन किसी को ऐसा कोई जवाब नहीं मिला जिससे कि जिला अध्यक्ष का नाम पूरी तरह कंफर्म हो रहा हो। माना जा रहा है कि इसीलिए शनिवार की शाम को रुड़की हरिद्वार व देहात क्षेत्र के बहुत सारे भाजपा नेता कार्यकर्ता देहरादून के लिए रवाना हुए। कुछ नेताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से संपर्क साधा तो कुछ नहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से भी जिला अध्यक्ष पद को लेकर बातचीत की। वही सभी कार्यकर्ता अपने अपने पसंदीदा जिलाध्यक्ष के लिए लगातार मैसेज करते रहे। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अग्रिम बधाई देते रहे। जिसको लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं के बीच पूरे दिन बहस भी छिड़ी रही।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *