हम सबकी जिम्मेदारी संविधान के मूल तत्वों की रक्षा के लिए तत्पर रहें: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने जनता जूनियर स्कूल में किया ध्वजारोहण

भगवानपुर । गणतंत्र दिवस पर भगवानपुर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने जनता जूनियर हाई स्कूल रोहालकी दयालपुर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की। यही वजह है कि इस त्योहार को महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *