गणतंत्र दिवस का दिन हमें याद दिलाता है कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने क्षेत्र के कई जगहों पर ध्वजारोहण किया

भगवानपुर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने ब्लाक, अधिवक्ता एसोसिएशन, आदर्श आवासीय विद्यालय मक्खनपुर, मदरसा धीरमजरा, ब्लाक भगवानपुर में ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की।

यही वजह है कि इस त्योहार को महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *