भगवानपुर में टोल प्लाजा पर शुल्क के विरोध में 2 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन (अ) का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रीय महासचिव राव इरशाद ने कहा टोल प्लाजा के धरने प्रदर्शन में भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावत भी शामिल होंगे
भगवानपुर । भगवानपुर के नए टोल प्लाजा को लेकर खिलाफत बढ़ती जा रही है। आए दिन टोल कर्मचारियों की अभद्रता बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय महासचिव राव इरशाद ने कहा कि स्थानीय लोगों व किसानों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अ) इसके विरोध में 2 नवंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास सैनी प्रदेश अध्यक्ष उतराखण्ड, ख़ालिद पुण्डीर युवा प्रदेश अध्यक्ष उतराखण्ड, फरमान एडवोकेट विधि प्रदेश अध्यक्ष उतराखण्ड, जाहिद बाबा प्रदेश सचिव, इरफान अहमद प्रदेश प्रभारी, सागर सिंह जिला अध्यक्ष हरिद्वार, जय कर्ण चौधरी कई बार टोल अधिकारीयों को अवगत करा चुके हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों का बर्ताव ऐसा ही है। हाजी राव इरशाद ने स्थानीय लोगों से भी आव्हान किया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे