डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान तीसरी बार बने भाजपा जिलाध्यक्ष शालीनता और समझदारी बनी जिला अध्यक्ष बनने का आधार

रुड़की । डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान तीसरी बार जिलाध्यक्ष बन गए हैं। उनकी शालीनता और समझदारी ही उनकी कामयाबी का आधार बनी है। हालांकि डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को अध्यक्ष बनवाने में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की बड़ी भूमिका रही है। भाजपा संगठन में भी जब तीनों चौहान नेताओं में से चुनने की बात आई तो इसमें सबसे ज्यादा नंबर डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को ही मिले। आज डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को एक तरह से दोगुनी खुशी मिली है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है और पूरे जनपद वासी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं इसी बीच एक खुशखबरी यह भी आई है कि डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को तीसरी बार जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। कोर कमेटी की बैठक के बाद उनका नाम विधिवत रूप से घोषित कर दिया जाएगा।

डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। हरिद्वार जनपद के भाजपाइयों ने भी डॉ जयपाल सिंह चौहान को तीसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर केंद्रीय और प्रदेश यह हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। रुड़की में विधायक प्रदीप बत्रा और अन्य भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर ग्रामीण विधायक सुरेश राठौर, हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अजय गोयल, भाजपा नेता जय भगवान सैनी, जिला महामंत्री अमन त्यागी, विकास तिवारी, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, जुगेन्द्र सिंह, प्रदीप चौहान, धीर सिंह मंडल अध्यक्ष, प्रधान प्रशांत पोसवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा प्रवीण शुद्धू भाजपा के चौधरी महावीर संजय, सतीश सैनी, सुबोध सैनी, नवीन गुलाटी भारत कपूर रामगोपाल कंसल आदि सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को तीसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *