आदेश सैनी और विकास तिवारी बने भाजपा जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने की जिला कार्यकारिणी घोषित

हरिद्वार । भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और महामंत्री संगठन अजेय कुमार से विचार विमर्श करने के बाद आज जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें विकास तिवारी और आदेश सैनी को जिला महामंत्री बनाया गया है। जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉक्टर सतीश सैनी को दी गई है। अमन त्यागी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है । पिछली कार्यकारिणी में अमन त्यागी जिला महामंत्री थे। इसके अलावा अनामिका शर्मा को जिला सचिव बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के प्रयास किए गए हैं। अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, जितेंद्र चौधरी, अमन त्यागी, अंकित आर्य, देशपाल रोड को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। योगेश चौधरी, मनोज पंवार, प्रवेश प्रिया, आशु चौधरी, अनामिका शर्मा, ब्रजपाल धीमान जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कोषाध्यक्ष, विजय कुमार बनाया गया है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी, मोहित वर्मा व जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी लव शर्मा को सौंपी गई है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *